प्रयागराज: ताबड़तोड़ वारदातों से सुरक्षित कुंभ के दावों पर सवाल, पुलिस नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने शहर में आतंक मचा रखा है। आए दिन हो रही ताबड़तोड़ वारदातों से जिले में दहशत है। ऐसे में अफसरों द्वारा किए जा रहे सुरक्षित कुंभ के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक सवाल यह भी है कि पुलिस शहरियों की सुरक्षा व्यवस्था में ही नाकाम है तो वह करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा कैसे कर पाएगी।
शहर में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। लूट, छिनैती के साथ-साथ हत्या, हत्या के प्रयास की वारदातें भी आम हो गई हैं। नैनी में भाजपा सांसद के रिश्तेदार को गोली मारने की वारदात से साफ है कि बदमाश किस कदर बेखौफ हो चले हैं। करीब हफ्ते भर पहले ही शहर के सबसे पॉश माने जाने वाले सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बीच बाजार प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले महिला एकाउंटेंट व इलेक्टॉनिक सामान के व्यापारी को सरेराह गोली मारने की वारदात बदमाशों ने की थी।
एक दिन पहले ही सिविल लाइंस में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। पर्यटकों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। चंद दिनों पहले ही चीनी पर्यटकों से छिनैती की वारदात हुई। अगले ही दिन कर्नलगंज में दक्षिण भारतीय महिला पर्यटक से चेन छीन ली गई।
एक महीने में 10 से ज्यादा वारदात
वारदात दर वारदात
29 नवंबर- कर्नलगंज में गैस कटर से एटीएम काटकर 16.61 लाख रुपये उड़ाए
6 दिसंबर- जार्जटाउन में बदमाश ने आकाश व सुमित नाम के दो युवकों को मारी गोली
8 दिसंबर- कीडगंज में कॉलेज प्रबंधक अमित सिंह की हत्या कर फेंकी गई लाश
17 दिसंबर- थरवई में प्रतियोगी छात्र रविकेश यादव की गोली मारकर हत्या
18 दिसंबर- धूमनगंज में सराफ अनिरुद्ध सोनी से लाखों के गहनों की लूट
20 दिसंबर-सिविल लाइंस में व्यापारी आशीष गुप्ता को मारी गोली
23 दिसंबर-सिविल लाइंस में महिला एकाउंटेंट को मारी गोली
22 दिसंबर- सिविल लाइंस में चीनी दंपति से लूट
24 दिसंबर- सिविल लाइंस में प्रॉपर्टी डीलर विद्यासगर की हत्या
24 दिसंबर- कोतवाली में मजदूर की गला रेतकर हत्या
25 दिसंबर- कर्नलगंज में दक्षिण भारतीय महिला पर्यटक से छिनैती
26 दिसंबर- शंकरगढ़ में एटीएम काटकर 6.5 लाख रुपये उड़ाए
27 दिसंबर- धूमनगंज में युवक की हत्या कर शव फेंका
28 दिसंबर- सिविल लाइंस में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म