{"_id":"5aafff154f1c1b2b618b46c0","slug":"youth-killed-in-sand-mining-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन के विवाद में युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खनन के विवाद में युवक को मार डाला
इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करछना थाना क्षेत्र के झीरी लच्छीपुर गांव में बालू निकालने को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। भुंड़ा गांव के रहने वाले उपेन्द्र शर्मा (23) पुत्र रामकृष्ण शर्मा को लाठी डंडों और सरिये से पीटकर मार डाला और लाश नदी में फेंक दी। कई घंटे की खोजबीन के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने मेजा से गिरफ्तार कर लिया।
लच्छीपुर घाट पर पिछले कुछ दिनों से बालू खनन को लेकर दो गुटों में कई बार फायरिंग भी हुई थी। सोमवार को दोपहर मेजा के कठौली गांव के कुछ लोगों ने लच्छीपुर घाट पर मछली बनाया और शराब पी। दूसरे गुट के उपेंद्र शर्मा, बबलू सोनकर और बबोल आदि भी वहीं पी खा रहे थे। इसके बाद दूसरे गुट से विवाद शुरू हुआ। झगड़ा होने लगा और लाठी डंडे और सरिये से उपेंद्र शर्मा निवासी भुंडा की हत्या कर दी गई और शव नदी में फेंक दिया गया।
यह देख उपेंद्र के साथ वाले वहां से भाग लिए थे। भुंडा गांव के ही बबलू सोनकर और बबोल को भी मारपीट के दौरान काफी चोटें आयी हैं। उन लोगों ने उपेंद्र के घर वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में करीब नौ बजे गोताखोरों ने उपेंद्र का शव बाहर निकाल लिया। इसके बाद मेजा पुलिस ने उपेंद्र की हत्या में अनूप शर्मा को उसके गांव से हिरासत में ले लिया। उससे मेजा थाने में पूछताछ की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंच गए थे। सीओ रत्नेश सिंह और कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।