फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   youth cut by Chapad

मौसा के घर से लौट रहे युवक को चापड़ से काटा डाला

Tue, 19 Jul 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
youth cut by Chapad
माैके पर जुटे लाेग आैर पु‌लिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नवाबगंज इलाके में सोमवार शाम मौसा के घर से प्रतापगढ़ लौट रहे जीतेंद्र कुमार भारतीय उर्फ टिड्डा (25) का कत्ल कर दिया गया। गोश्त की दुकान में कहासुनी के बाद चापड़ से उसकी गर्दन काट दी गई। खबर पाकर मौसा के परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और छानबीन शुरू की। गोश्त विक्रेता समेत फरार लोगों की तलाश की जा रही है। प्रतापगढ़ से भी परिजन थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


हथिगवां (प्रतापगढ़) के भगसू परवरा गांव निवासी जीतेंद्र उर्फ टिड्डा के पिता का निधन हो चुका है। वह दो भाई और दो बहनों में बड़ा था। दो साल पहले उसका ब्याह हुआ था। अभी कोई औलाद नहीं थी। वह मजदूरी के अलावा बुग्गी (सग्घढ़) भी चलाता था। सोमवार को नवाबगंज के मेंडारा में अपने मौसा वीरेंद्र कुमार के यहां आया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह मेंडारा में देशी शराब पीकर बुग्गी से प्रतापगढ़ को रवाना हुआ। कुछ ही दूर जाकर वह रानीगंज गांव में गोश्त की दुकान पर रुका। पता चला है कि दुकान में उसकी विक्रेता और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति से झड़प हो गई। तभी उसकी गर्दन पर चापड़ से वार किया गया। गर्दन कटने से वहीं जीतेंद्र की मौत हो गई। गोश्त विक्रेता समेत वहां मौजूद लोग भाग गए। इस बारे में खबर पाकर मौसा वीरेंद्र कुमार समेत तमाम रिश्तेदार आ गए। प्रतापगढ़ से भी परिवार के लोग रोते-कलपते पहुंचे। सपा विधायक अंसार अहमद के बाद सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह और थानाध्यक्ष दीपक पांडेय ने मौके पर आकर लोगों से घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस गोश्त विक्रेता को नहीं पकड़ सकी थी। शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजने के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed