फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women had to look monstrous Ffk

हैवानियत देख फफक पड़ीं महिलाएं

Sun, 08 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women had to look monstrous Ffk
आठ साल की छाया की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की घटना ने लोगों को दहला दिया। महिलाएं तो हैवानियत से इस कदर सदमे में डूबीं कि रोने लगीं। वे ऐसी बेरहमी करने वाले लोगों को फांसी पर लटका देने की मांग कर रही थीं। हैवानियत का शिकार बालिका की बहन और चाचा के परिवार के लोग भी बिलखते रहे। बालिका के साथ ऐसी क्रूर वारदात ने गांव के लोगों को भारी गम में डुबो दिया है। वे व्यथित और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह छाया (नाम काल्पनिक) की खेत में लाश मिलने की खबर फैली तो कुछ ही देर में खेत के चौतरफा सैकड़ों महिलाएं-पुरुष जमा हो गए। बालिका का लहूलुहान शव देख हर शख्स सिहर उठा। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी घटना के बारे में जानकर दुखी थे। मगर गांव की लड़कियां और महिलाएं तो मानो बदहवास हो गई। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ऐसी शर्मनाक और बेरहमी करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि गांव में फिर कभी कोई ऐसी हरकत करने की सोच भी नहीं पाए। आंसू बहाती महिलाओं ने बालिका के घरवालों को भी सांत्वना दी कि ऊपरवाला कुकर्म करने वालों को खुद उनके किए की सजा देगा। छाया का पिता तो मानो सुधबुध खो बैठे। वह शांत रहे मगर उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को यह भरोसा देकर मनाया कि सभी कातिलों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन


बालिका की रेप के बाद हत्या की खबर मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव भी साथी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हैवानियत की शिकार बालिका के पिता समेत परिवार के लोगों को सांत्वना दी। साथ ही वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने डीएम भवनाथ सिंह से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। भरोसा दिया कि शासन स्तर से भी वह आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव  दिनेश पटेल, विनय कुशवाहा, वजीर खान, दानबहादुर मधुर, रामप्रताप यादव, द्वारिका कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed