{"_id":"5830b7e04f1c1b59369020bc","slug":"women-gang-robbed-a-jewelery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरतों की गैंग ने ज्वेलरी शॉप लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औरतों की गैंग ने ज्वेलरी शॉप लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अशोक नगर में शनिवार दोपहर लुटेरी महिलाओं के गैंग ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट कर डाली। सराफा दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों ने घेरा तो लुटेरी औरतें कार में बैठकर भागीं। भागते वक्त तेज रफ्तार में कार से कइयों को टक्कर भी मार दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उनमें एक युवक की हालत गंभीर है। बाद में चौतरफा घेरने पर औरतें कार लावारिस छोड़कर दो पुरुष साथियों के साथ पैदल फरार हो गईं।
अशोक नगर में पत्रकार कॉलोनी चौराहे के पास गली में पंकज सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान में था, तभी एक के बाद एक पांच औरतों ने आकर गहने दिखाने को कहा। करीब दस मिनट तक चांदी के जेवर देखने के बाद पहले तीन औरतें दुकान से निकलीं। फिर बाकी दो महिलाएं भी बिना गहने खरीदे जाने लगीं। पंकज को शक हुआ कि इन औरतों ने गहने चुराकर अपने कपड़ों में छिपाए हैं। उसने दोनों औरतों को रुकने के लिए कहा तो वे बाहर निकलकर तेज कदमों से अपनी इंडिका कार की तरफ जाने लगीं। पंकज ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया। कार में दो पुरुष पहले से मौजूद थे।
एक ड्राइविंग सीट पर था। उसने कार तेज रफ्तार में पत्रकार कॉलोनी के अंदर बढ़ा दी। उधर, रास्ता बंद था। कार वापस मुड़कर पंकज की दुकान की तरफ भागी। वहां मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। तीन युवक राकेश (32), मनोज (34) और कमलेश (28) चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। तीनों को बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर घायल कमलेश को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, लोगों ने कार का पीछा किया तो लुटेरी औरतें और उनके दो पुरुष साथी घबरा गए। वे हाईकोर्ट के पास कैंट इलाके में काली पलटन के पास कार छोड़कर पैदल भाग गए। सराफ पंकज ने कैंट थाने जाकर घटना की तहरीर दी। बताया कि लगभग दस हजार रुपये के गहने लूटे गए हैं। पुलिस ने कार को क्रेन से खींचकर थाने में सीज कर दिया। कार में मिले रजिस्ट्रेशन पेपर से पता चला कि वह सलोरी के एक व्यक्ति की है। कार के आगे हाईकोर्ट लिखा था। कैंट थाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कार मालिक के जरिए लुटेरी औरतों की तलाश में जुटी है।
सराफा की दुकानों को निशाना बनाने वाली औरतों का एक गिरोह सुलेमसराय ताड़बाग में ठिकाना बनाकर रहता था। कुछ वर्ष पहले पुलिस ने इस गिरोह की आठ औरतों को गिरफ्तार किया था। वे कार से चलती थीं और सराफा की दुकानों में जाकर गहनें पार कर देती थीं। बाद में ये औरतें झूंसी और शिवकुटी में रहने लगी थीं। पुलिस का अनुमान है कि कैंट इलाके में शनिवार दोपहर इसी गिरोह ने वारदात की है।