फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman sent porn video on whatsapp

महिला के ह्वाट्स एप पर पोर्न वीडियो भेजा

Wed, 24 Jan 2018 01:07 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 01:07 AM IST
पोर्न वीडियो भेजने, मोबाइल पर गंदी बातें करने और शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखने की एक युवक की हरकत से परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई। उसने ह्वाट्स एप पर भेजे गए कई पोर्न वीडियो और अश्लील मैसेज पुलिस को दिखाए और आपबीती सुनाकर बिलखने लगी।


सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में थार्न हिल रोड निवासी आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। 


मम्फोर्डगंज की निवासिनी महिला को थार्न हिल का रहने वाला युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। उसके ह्वाट्स एप पर वह पोर्न वीडियो भेजता था। शिकायत लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंची महिला पुलिस के सामने आपबीती सुनाकर रो पड़ी। उसका कहना था कि युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा है।
विज्ञापन


वह फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही गंदी बातें करता है। इतना ही नहीं, शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है और घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने सांत्वना देकर महिला को घर भेज दिया। इस मामले की जांच सिविल लाइंस थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह कर रहे हैं। 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed