फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman killed by miscreants shot in front of the office staff

दफ्तर के सामने बदमाशों ने महिला कर्मचारी को मारी गोली

Mon, 16 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by miscreants shot in front of the office staff
जीटी रोड पर रोजगार दफ्तर के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश महिला कर्मचारी को गोली मारकर भाग निकले। स्कूटी से घर के लिए निकली महिला छर्रा लगने से लगने से गिर पड़ी। महिला को गोली मारे जाने की खबर से खलबली मच गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के चेहरे और हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के अनवारूल ठेकेदारी करते हैं और एनजीओ भी चलाते हैं। उनकी पत्नी शाहीन अख्तर (45) रोजगार दफ्तर के बगल स्थित महिला आईटीआई केंद्र में लिपिक हैं। वह अपने मायके मालवीय नगर मुट्ठीगंज में रहती हैं। वह सोमवार दोपहर लगभग दो बजे स्कूटी से दफ्तर से निकल कर घर की ओर जा रही थीं। कार्यालय के पास ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और शाहीन को गोली मारकर भाग निकले। गोली चलने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। शाहीन स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो शाहीन खून से लथपथ तड़प रही थीं।
विज्ञापन


 सूचना पर कर्नलगंज सीओ वीरेंद्र कुमार, एसओ विजय प्रताप और सीओ सिविल लाइंस सचिंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। घायल शाहीन को एसआरएन में भर्ती कराया गया। शाहीन के पति का आरोप है कि शाहीन ने कुछ दिन पहले मालवीय नगर के एक युवक की स्मैक का कारोबार करने की शिकायत पुलिस से की थी। पहले भी शाहीन को स्कूटी से टक्कर मारने और धमकी मिल चुकी है। वहीं एसओ विजय प्रताप ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed