फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman killed after rape in store

दुकान में रेप के बाद महिला को मार डाला

Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after rape in store
Murder
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत इलाके के नसीरापुर में जीटी रोड स्थित एक खाली दुकान के भीतर बुधवार को महिला का शव मिलने से लोग सन्न रह गए। शव कई दिन पुराना है। शक है कि दुकान के भीतर महिला को रेप के बाद मारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मान रही है कि महिला को कहीं बाहर से लाया गया था। सभी थानों को इस बारे में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन


नसीरापुर गांव में मोइनुद्दीन के दो मकान हैं। एक घर गांव के भीतर है जबकि दूसरा मकान जीटी रोड किनारे है। जीटी रोड वाले मकान के पिछले हिस्से में मोइनुद्दीन का बेटा जमील रहता है। अगले हिस्से में छह दुकानें हैं। उनमें एक दुकान में भागलपुर बिहार का मोहम्मद इस्राइल रहकर बोरिंग का काम करता है। दो दिन पहले ही वह ईद के बाद लौटा है। तब से वह कहीं साइट पर गया है। इसके अलावा नसीरापुर के ही बबलू ने दो दुकानों में टेंट हाउस खोल रखा है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बबलू टेंट हाउस आया तो उसकी नजर बगल की खाली दुकान के शटर पर गई, जिसमें ताला नहीं लगा था। उस दुकान को भी किराए पर लेने के इरादे से बबलू ने अंदर देखने के लिए शटर उठाया तो भौंचक रह गया। बदबू के बीच उसे महिला की लाश दिखी। उसने फौरन बाहर निकल शोर मचाया तो भीड़ लग गई। दुकान मालिक मोइनुद्दीन और पुत्र जमील भी आ गया। सीओ फूलपुर अभिनव कनौजिया तथा सरायइनायत थाना प्रभारी यतेंद्र भारद्वाज ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 महिला की उम्र तकरीबन 32 साल रही होगी। उसके शरीर पर नीले रंग की साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज था। वह दोनों हाथों की अंगलियों में सोने की अंगूठियां और पैरों में पायल पहने थी। जाहिरा तौर पर कोई चोट नहीं दिखी। शव कई दिन पुराना हो चुका था। शव और कपड़ों की स्थिति देखकर आशंका है कि अराजक तत्वों ने उस महिला को कहीं से लाकर उस दुकान के भीतर रेप किया था। फिर गला घोंटकर मार डाला। ऐसे में कातिल आसपास के ही रहने वाले हो सकते हैं जिन्हें पता था कि दुकान खाली है और उसके शटर में ताला नहीं लगा रहता। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया तथा दुकान मालिक को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहकीकात की जा रही है। आसपास के संदिग्ध युवकों तथा लापता महिलाओं का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed