फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman arrested in theft of jewelery shop

ज्वेलरी शॉप में चोरी में एक महिला गिरफ्तार 

Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested in theft of jewelery shop
arrest - फोटो : demo pic
अशोक नगर इलाके में चार रोज पहले ज्वेलरी शॉप से गहने चुराकर भागने वाली गिरोह की एक औरत को कैंट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह ने भागते समय कार से कई लोगों को टक्कर मारी, फिर कार छोड़कर सभी पैदल ही फरार हो गए थे।
विज्ञापन


अशोक नगर में चौराहे के पास गली में पंकज सोनी की दुकान में शनिवार दोपहर करीब एक बजे पांच महिलाओं ने आकर गहने दिखाने को कहा। कुछ देर बाद वे बिना जेवर लिए जाने लगीं। पंकज को शक हुआ कि औरतों ने कपड़ों में गहने चुराकर छिपाए हैं। उसने पीछाकर शोर मचाया तो महिलाएं इंडिका कार में बैठकर भागीं। कार में ड्राइवर समेत दो पुरुष भी थे। भागते वक्त कार ने कई लोगों को टक्कर मारी। तीन युवक गंभीर जख्मी हो गए। लोगों ने पीछा किया तो पांच औरतों समेत सातों लोग काली पलटन के पास कार से उतरकर फरार हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में ली थी।

विज्ञापन

 

उसमें मिले कागजात से पता चला कि कार सलोरी के मनोज कुमार के नाम है।  मनोज ने पुलिस को बताया कि हरवारा धूमनगंज के सोेनू पासी ने उससे कार खरीद ली थी। जांच में सोनू तथा भोला का पूरा की औरतों का नाम आया। मंगलवार को थानाध्यक्ष कैंट ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि चोरी की इस घटना में भोला का पूरा मुहल्ले की अमरामवती उर्फ रेखा को गिरफ्तार कर उसके पास से चांदी के कुछ आभूषण मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed