{"_id":"586413514f1c1b255eeeb3c5","slug":"wife-murder-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर घर में फूंका शव, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर घर में फूंका शव, पति फरार
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के खीरी इलाके में मंगलवार रात एक विवाहिता की पति ने हत्या कर शव घर के अंदर ही जला दिया। इसके बाद खुद ही पत्नी के मायके उसकी मौत की सूचना दी और भाग निकला। धुआं उठते देख पड़ोस के लोग पहुंचे तो अंदर महिला का शव जलता पाया। पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने पति, ससुर और बड़ी मां पर हत्या का आरोप लगाया। खीरी पुलिस ने तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना वाले दिन ही आरोपी पति विवाहिता को मायके से बुलाकर घर लाया था।
पंवारी गांव के गुलाबचंद गुप्ता पुत्र अमृत लाल की शादी पटेहरा निवासी रामचंद की बेटी बबिता (28) से हुई थी। उनके एक बेटा और बेटी है। गुलाब मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह तीन दिन पहले मुंबई से लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। मंगलवार को वह पत्नी बबिता और बच्चों को बुलाने ससुराल गया। शाम को गुलाब पत्नी और बच्चों को लेकर घर लौटा। आधी रात में गुलाब चंद ने ससुर रामचंद्र को फोन कर बताया कि बबिता की मौत हो गई।
तब घटना की जानकारी खीरी पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो कमरे में बबिता का अधजला शव था। पति गुलाब फरार था। बबिता की जीभ बाहर निकली थी। आशंका है कि गला दबाकर हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश की गई। एसआई रामकृपाल सिंह के मुताबिक गुलाबचंद, उसके पिता और उसकी बड़ी अम्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति गुलाब अक्सर पत्नी को मारता-पीटता था।