{"_id":"5bad3bc9867a557fee026e2a","slug":"wife-hanged-deadly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर जानलेवा हमला कर लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर जानलेवा हमला कर लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारागंज में एक दुध कारोबारी ने पत्नी को सिल-बट्टे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और खुद फांसी पर लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पति का शव बाहर निकाला जबकि, पत्नी को गंभीर हालत में एसआरएन के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
दारागंज के मोरी निवासी विजय यादव 30 वर्ष उर्फ कल्लू दूध का कारोबार करके परिवार का पालन पोषण करता था। अपनी जरूरतें पूरी करने को उसने आसपास के लोगों से काफी उधार ले रखा था। इस तनाव के चलते विजय और उसकी पत्नी नीलम के बीच अकसर झगड़ा होता था। रोजाना की कलह से परेशान होकर उसके दोनों बच्चे भी नानी के यहां रहकर पढ़ाई करते थे। विजय की मां भी झगड़े से आजिज आकर घर से अलग रहती थी। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह दूधिया विजय को दूध पहुंचाने आया लेकिन, कई बार खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तब उसने विजय की मां को बुलाया। आस-पड़ोस के लोग भी तब तक वहां जुट गए। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। जब दरवाजा तोड़ा गया तब आगे के कमरे में खून से लथपथ नीलम बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिली।
पास में खून से सना सिल-बट्टा पड़ा हुआ था जबकि दूसरे कमरे में विजय का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आशंका जताई जा रही कि आधी रात के बाद विजय और नीलम के बीच झगड़ा हुआ होगा, जिसमें तैश में आकर उसने नीलम के सिर को पहले दीवार पर दे मारा और फिर सिल बट्टे से प्रहार किया। नीलम को मरा जानकर दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में नीलम को एसआरएन अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी हालत देरशाम तक नाजुक बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही नीलम के मायके वालों समेत परिवार के दूसरे लोग भी जुट गए। परिवार में रोना-पिटना मच गया। वहीं, इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में विजय के काफी रुपये उधार लेने की बात सामने आई है। इसी वजह से दोनोें के बीच तनाव रहता था। नीलम के होश में आने के बाद उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा।