फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University student on campus with slapping arrested

विवि परिसर में छात्रा को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
University student on campus with slapping arrested
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को थप्पड़ मारने का आरोपी शोहदा गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्धार्थ गौतम को शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि छेड़खानी का आरोपी छात्र आलोक सिंह यूनियन हॉल के  सामने भीड़ के बीच मौजूद है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने हमराहियों के साथ घेरेबंदी की। यह देखकर आरोपी छात्र भागा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपी को पकड़ कर थाने लाया गया।
विज्ञापन


उधर तमाम छात्र और सामाजिक संगठनों ने परिसर में हुई इस घटना का विरोध किया। घटना से नाराज लोगों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विवि परिसर में भी पूरे दिन इस घटना को लेकर चर्चा होती रही। शुक्रवार को बीपीएड की एक छात्रा शुक्रवार दोपहर क्लास कर बाहर निकल रही थी। तभी विभाग के ही एमपीएड छात्र आलोक सिंह ने उसे रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसने तमाचा जड़ दिया और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस घटना के परिसर में खलबली मच गई। आरोपी शोहदा मौका देखकर भाग निकला। छात्रा ने मामले की शिकायत विभागाध्यक्ष और प्रॉक्टर से की। तब कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed