फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University shot away during the match , bombs , several injured

विवि में मैच के दौरान चले गोली, बम, कई घायल

Sat, 07 Feb 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
University shot away during the match , bombs , several injured
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की साइंस फैैकल्टी शुक्रवार को दहल उठी। हिंदू हॉस्टल और पीसीबी छात्रावास के अंत:वासियों के बीच हुए क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी के बाद हुई मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। एक छात्र को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान जमकर फायरिंग हुई और बम फूटे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई और उन्हें दौड़ा लिया। दल-बल के साथ पहुंचे सीओ ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इविवि प्रशासन ने भी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। इधर देर रात घायल छात्र की हालत बिगड़ गई। इससे पीसीबी हॉस्टल के छात्र आक्रोशित हो उठे और केपीयूसी के सामने चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने वहां से गुजर रही सिटी बस के शीशे तोड़ डाले और कर्नलगंज थाने पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


साइंस फैकल्टी के एमसीसी ग्राउंड में स्व. शोभनाथ अंतर छात्रावासीय क्रिकेट प्रतियोगिता कई दिनों से चल रही है। शुक्रवार को हिंदू हॉस्टल और पीसीबी छात्रावास के बीच मैच हो रहा था। मैच के दौरान विकेट गिरने, चौका, छक्का लगने पर फायरिंग और बमबाजी भी हो रही थी। मैच अंतत: हिंदू हॉस्टल ने जीता। इस दौरान दोनों टीमों के समर्थकों में हूटिंग, कहासुनी, गाली-गलौज होने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि दोनो टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए। सीनियर जब तक झगड़े को शांत कराते लाठी, डंडे से मारपीट होने लगी। इसमें पीसीबी हॉस्टल के अंत:वासी सुमित शुक्ला सहित दोनों हॉस्टल के आधा दर्जन छात्र चोटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित को गंभीर चोट आई है, उसे जार्ज टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ऑपरेशन की बात कह रहे हैं। झगड़ा समाप्त करने के लिए मौके पर चीता पुलिस भी पहुंची लेकिन समर्थकों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। मैदान में मौजूद बड़ी संख्या में सीनियर छात्रों ने किसी तरह झगड़े को समाप्त कराया। बाद में पहुंचे सीओ वीरेंद्र कुमार और कर्नलगंज इंस्पेक्टर संगम लाल मिश्रा मौके पर पहुंचे।

 सीओ ने दोनों छात्रावासों की टीमों के खिलाड़ियों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया। फिलहाल घटना के चलते साइंस फैकल्टी में तनाव बना हुआ है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


केपीयूसी हॉस्टल के बाहर शनिवार रात चक्काजाम और पथराव करने वाले छात्र मुश्किल में फंस गए हैं। थाने पर हंगामा करने, पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने, बस में तोड़फोड़ के साथ ही क्रिमिनल एक्ट की गंभीर धाराओं में 50 छात्रों के खिलाफ एफआईआर कर्नलगंज थाने में देर रात दर्ज कर ली गई। सीओ चतुर्थ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले पीसीबी के 20 छात्रों को चिह्नित भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दिन में मारपीट में जख्मी छात्र ने अब तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed