फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable Safari recedes in Khad, four die

बेकाबू सफारी खड्ड में पलटी, चार की मौत

Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Safari recedes in Khad, four die
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रीवा-मध्य प्रदेश मार्ग पर रविवार दोपहर सफारी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में सफारी सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनमें ससुर की अस्थियां विसर्जित करने आया दामाद भी शामिल है। हादसे की खबर पहुंची तो मृतकोें के घर कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अभय मिश्र (40) मध्य प्रदेश के सतना स्थित खिरिया अमर पाटन गांव का रहने वाले हैं। उनके पिता छोटेलाल की एक हफ्ते पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संगम में पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए वह अपने जीजा आनंद पांडेय पुत्र रामसिपाही व परिवार के ही सचिन मिश्र (35) पुत्र उपेन्द्र, बिहारी लाल (55) पुत्र स्वामी दीन व देवराज मिश्र (55) पुत्र रामभरत के साथ रविवार भोर में सफारी पर सवार होकर घर से निकले। उनके साथ गांव का ही भरत तिवारी पुत्र अंबिका प्रसाद भी था। सफारी गांव में ही रहने वाला देवेेन्द्र द्विवेदी (38) पुत्र बनवारी लाल चला रहा था।
विज्ञापन


संगम में स्नान करने के बाद 11.30 बजे के करीब सभी लौटने लगे। लगभग 12 बजे सभी कौंधियारा के सड़वा गांव के पास पहुंचे थे कि तभी चालक देवेंद्र नियंत्रण खो बैठा और सफारी अनियंत्रित होकर एक कालेज की दीवार से टकराते हुए खड्ड में पलट गई। इससे सफारी में फंसे लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भीतर फंसे लोगों को सफारी से बाहर निकाला। हादसे में सभी लोगों को चोटें आई थीं। हालांकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजवाती, इससे पहले ही बिहारी लाल और देवराज मिश्र की मौत हो गई। उधर अस्पताल ले जाते वक्त भरत तिवारी की भी सांसें थम गईं। पुलिस ने अन्य घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान आनंद पांडेय की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के घर हादसे की जानकारी दी तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सभी इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए। उधर पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर अन्य घायलों का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed