फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle and brother to the middle ground in the conflict shot , in critical condition

जमीन के झगड़े में चाचा और भाई ने अधेड़ को मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 25 Jan 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uncle and brother to the middle ground in the conflict shot , in critical condition

होलागढ़ में काशीपुर के ठकुरइया बस्ती में घर से बुलाकर एक अधेड़ को बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात गोली मार दी। घर से कुछ दूर ले जाने के बाद बदमाशों ने अधेड़ के पेट में दो गोली मारी और छोड़कर भाग निकले। गोली की आवाज से गांव में खलबली मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो अधेड़ खून से लथपथ तड़प रहा था। आनन-फानन में घायल अधेड़ को लेकर परिजन अस्पताल भागे। हालत नाजुक देखकर पीएचसी होलागढ़ से एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। अधेड़ को गोली मारने में चाचा और सगे भाई का नाम सामने आ रहा है। होलागढ़ पुलिस का कहना है कि जमीन के झगड़े में गोली मारने की बात सामने आ रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

काशीपुर के ठकुरइया बस्ती के रहने वाले राम सिंह (50) तीन भाइयों में बड़े हैं। रविवार रात लगभग सात बजे वह घर में थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। बाइक  कुछ दूरी पर रुक गई। एक युवक राम सिंह के घर पहुंचा और बताया कि आपको कुछ लोग बुला रहे हैं। राम सिंह उसके साथ चल दिए। जैसे ही राम सिंह बाइक के पास पहुंचे, हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। बदमाशों ने राम सिंह को दो गोली मारी। 

विज्ञापन

दोनों गोली रामसिंह के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। रामसिंह के गिरते ही हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर रामसिंह के घरवाले और गांव के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। मामले की सूचना होलागढ़ को पुलिस को दी गई। परिजन राम सिंह को लेकर होलागढ़ पीएचसी आए। जहां से हालत नाजुक देखकर एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ सोरांव लाल प्रताप सिंह ने बताया कि रतहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसओ होलागढ़ अभय श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन के झगड़े में गोली मारी गई है। बमबम सिंह और राजीव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed