फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two Girls and women's Peeled off, unconscious

दो छात्राओं और महिला की चोटी कटी, बेहोश

Fri, 04 Aug 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Aug 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two Girls and women's Peeled off, unconscious
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मथुरा, आगरा के बाद अब चोटी कटवा की अफवाह इलाहाबाद तक पहुंच गई है। फूलपुर के एक गांव में दो छात्राओं और एक महिला की रहस्यमय स्थितियों में चोटी कटने से खलबली मची है। चोटी कटने पर तीनों बेसुध हो गईं। बृहस्पतिवार सुबह यह बात फैली तो मजमा लगा रहा। दूर-दूर से लोग इस गांव में पहुंच गए। तीनों के परिजन झाड़फूंक और इलाज कार रहे हैं। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर फूलपुर के गुलचपा-धुर्रवा गांव में रहने वाले लालबहादुर की बेटी कक्षा आठ की छात्रा कविता बुधवार रात सो रही थी, तभी करीब दस बजे उसे नींद में ही ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने उसे पीटा और चोटी काटकर भाग गया है। वह बैठकर चीखने लगी तो परिजन आ गए। परिवार के लोग यह देखकर सकते में रह गए कि कविता के बाल कटे थे। बाल चारपाई के नीचे पड़े थे। परिजनों से सपना ने कहा कि उसने बाल काटने वाले को सपने में देखा है। इस बारे में बताते हुए सपना बेहोश हो गई। घर में कोहराम मच गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया, जहां इलाज से उसे होश आ गया। परिजन उसे घर ले गए, जहां बृहस्पतिवार सुबह फिर उसकी चोटी कटी और वह बेहोश हो गई। यह खबर फैली तो उसे देखने के लिए मजमा लगा रहा।
विज्ञापन


इसी बीच धुर्रवा गांव के ही हरिश्चंद्र की बेटी खुशबू के साथ भी ऐसा हुआ। 15 वर्षीय खुशबू कक्षा 11 की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे चारपाई पर बैठी थी तभी उसकी चोटी करीब चार इंच कटकर गिर गई। खुशबूू चीखी तो परिवार के लोग जुटे, मगर वह कुछ बोले बिना बेसुध हो गई। परिजन उसे झाड़फूंक कराने लए गए। करीब दो घंटे बाद होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसी दौरान गांव की खटिकान बस्ती में रहने वाले निजी हॉस्पिटल के कर्मचारी  महेश कुमार सोनकर की पत्नी सन्नो की भी चोटी रहस्यमय हालत में कट गई। एक ही गांव में चोटी कटने की तीन घटनाओं से लोग सकते में हैं। यह भी हैरानी की बात है कि चोटी कटने के बाद लड़कियां-महिलाएं बेसुध भी हो रही हैं। इस घटना से घबराए परिवार के लोग झाड़फूंक करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो छात्राओं और एक महिला की चोटी कटने की घटना के बारे में मुझे जानकारी नहीं मिली है। मुंहनोचवा की तरह यह भी अफवाह और अंधविश्वास होगा। - सत्येंद्र शुक्ला, एसडीएम फूलपुर


धुर्रवा गांव में चोटी कटने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों छात्राओं और महिला से बात की गई और कहा कि किसी पर शक हो तो अर्जी देकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। मगर किसी ने तहरीर नहीं दी। लोगों को किसी अफवाह और अंधविश्वास से बचना चाहिए।। -पान सिंह, इंस्पेक्टर फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed