फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two died in the collision of two bikes

बाइकें भिड़ीं, दो छात्रों की मौत

Sun, 21 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

रीवा रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार दो बाइक के बीच टक्कर में दो छात्रों की जान चली गई। एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुखद खबर मृत छात्रों के परिवार के लोग और रिश्तेदार रोते-कलपते पहुंच गए। हादसे से दो परिवारों में गहरा मातम पसरा है।

विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे का वाकया है। रीवा रोड पर शियाट्स के निकट विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक सामने से भिड़ गईं। एक बाइक पर दो लड़के थे जबकि दूसरी पर एक ही युवक था। जबरदस्त टक्कर के बाद तीनों लड़के सड़क पर गिर गए। राहगीर जुटे तो देखा कि वे तीनों लहूलुहान थे। उनमें से एक की सांस थम चुकी थी। बाकी दो को शहर में अस्पताल ले जाया गया जहां दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे लड़के का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक मोनू यादव (23) पुत्र रमेश यादव लखनऊ के खाला बाजार का रहने वाला था। 

विज्ञापन

वह शियाट्स से बीएससी की पढ़ाई के बाद महेवा के पास एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। हादसे का दूसरा शिकार आदित्य त्रिपाठी (20) पुत्र संजय त्रिपाठी मामा भांजा के पास चक कृपाराम गांव का रहने वाला था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी मां शिक्षिका हैं। वह अपने दोस्त अनिकेश यादव के साथ किसी जन्मदिन समारोह में गया था। वहां से लौटते समय यह अनहोनी हो गई। अनिकेश अस्पताल में भर्ती है। इस घटना ने आदित्य और मोनू के परिवार के लोगों तथा रिश्तेदारों को झकझोर दिया है। मोनू के परिजन रविवार सुबह लखनऊ से रोते हुए आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed