फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TTE Bookfinder accused of sedition of daughter of railway worker

रेलकर्मी की बेटी से छेड़खानी का आरोपी टीटीई बुकऑफ

Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
TTE Bookfinder accused of sedition of daughter of railway worker
rape - फोटो : Demo
मगध एक्सप्रेस में छेड़खानी मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को छेड़खानी के आरोपी टीटीई से अफसरों ने पूछताछ की। जांच पूरी होने तक आरोपी टीटीई को बुकऑफ कर दिया गया। यानी की उसे अब ड्यूटी नहीं दी जाएगी। उधर, पीड़ित महिला का भी रेलवे ने बयान दर्ज करवाने की तैयारी की है। होली बाद 17 मार्च को पीड़ित महिला का बयान लिया जा सकता है।
विज्ञापन


नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस में एक रेलकर्मी की विवाहित बेटी से छेड़खानी की शिकायत बुधवार को आरपीएफ में की गई थी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बीच रास्ते टीटीई ने उसके साथ छेड़खानी की। उसके चीखने पर अन्य यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इलाहाबाद पहुंचने पर टीटीई ट्रेन से उतरकर भाग खड़ा हुआ। युवती की मां ने आरपीएफ थाने में बुधवार को इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को अफसरों ने आरोपी टीटीई से पूछताछ की। सीनियर डीसीएम बृजेश मिश्र ने बताया कि जांच पूरी होने तक टीटीई को ड्यूटी नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि होली बाद पीड़ित महिला का बयान लिया जाएगा। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि महाप्रबंधक एमसी चौहान ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि जांच के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि पीड़ित युवती की मां के रेलपास की वैधता दिसंबर माह में ही खत्म हो गई थी। अभी जांच पूरी होने तक संबंधित टीटीई को बुकऑफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed