फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TT had died in a mud dispute over clothing

कपड़ों पर कीचड़ के विवाद में टीटीई को मारी थी गोली

Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
TT had died in a mud dispute over clothing
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
धूमनगंज थाने के सुलेम सराय इलाके में शेरवानी मोड़ पर टीटीई वीरेंद्र चौधरी (28) की हत्या कपड़ों पर कीचड़ के विवाद में  हुई थी। 26 अगस्त की रात वीरेंद्र  देर रात घर से पैदल स्टेशन जा रहे थे। शेरवानी मोड़ पर बारिश का पानी भरा हुआ था। नशे में धुत आरोपियों की बाइक के पहिए की कीचड़ उनके कपड़ों पर लग गई। जिसको लेकर टीटीई और नशे में धुत युवक आपस में भिड़ गए। उसी समय इनमें से सुहेब ने तमंचे से टीटी को गोली मार दी और वह भाग गए ।  एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तब से अब तक पुलिस को जानकारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


किसी अन्य केस के आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ नंबर सर्विलांस पर लगाए गए  थे। उसी दौरान खुलासा हुआ कि टीटीूई की हत्या इमरान, मंजीत, सोहेब, और रोहित सोनकर ने की है। उसी के बाद से पुलिस टीम इनको गिरफ्तार करने में जुट गई। पुलिस ने इमरान और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। दरियाबाद के ये दोनों मुंबई  में सिलाई करते हैं। सुहेब लूट के आरोप में पहले से ही जेल में है। रोहित सोनकर अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी इमरान और मंजीत ने बताया कि मृतक से सुहेब उलझा था और उसी ने तमंचे से वीरेंद्र को गोली मारी थी। इंस्पेक्टर धूमनगंज अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि रोहित सोनकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed