फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   truck allahabad case

घंटे भर में ही बरामद किया लूटा गया ट्रकtruck

Wed, 08 Nov 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 08 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
truck allahabad case
crime
कार सवार बदमाशों ने सोमवार रात छिवकी रेलवे स्टेशन के निकट ड्राइवर तथा खलासी को पीटकर पेड़ से बांधा और ट्रक लूट ले गए। कुछ देर बाद किसी तरह रस्सी खोलकर चालक ने मालिक को सूचना दी तो खबर पाकर पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कर ली। पुराने पुल के पास पुलिस को देख बदमाश ट्रक से उतरकर भागने लगे। दो सिपाहियों ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया जबकि बाकी फरार हो गए। क्राइम ब्रांच फरार लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दो बजे का वाकया है। नैनी में भंडरा गांव निवासी निसार अहमद का खाली ट्रक लेकर ड्राइवर भरतलाल गौहनिया की तरफ जा रहा था। ट्रक दुबराजपुर रेलवे क्रासिंग को पारकर आगे बढ़ा तभी बिना नंबर की आल्टो कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने ड्राइवर भरतलाल और खलासी राजेश को बाहर खींचकर पीटा। उनसे मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उन दोनों को पेड़ से बांधकर बदमाश ट्रक लेकर आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद किसी तरह खुद को रस्सी से मुक्त कराकर ड्राइवर भरतलाल रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा और गेटमैन से मोबाइल लेकर ट्रक मालिक निसार को सूचना दी।
विज्ञापन


निसार ने फौरन 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद नैनी समेत आसपास के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। उसी दौरान सरगम चौराहे पर मौजूद सिपाही वासुदेव यादव ने लूटा गया ट्रक मिर्जापुर मार्ग पर आता देखा तो साथी सिपाही योगेश्वर यादव के  साथ पीछा करने के साथ ही जेल रोड चौकी के पुलिसकर्मियों को लेप्रोशी मिशन चौराहे पर नाकाबंदी करने के लिए आगाह किया। ट्रक में मौजूद लुटेरों ने लेप्रोशी मिशन चौराहे पर पुलिस घेराबंदी देखी तो ट्रक को रीवा मार्ग पर मोड़ दिया। पुलिस को पीछा लगा देख कुछ दूर पर दो बदमाश ट्रक से उतरकर पैदल भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में पीछा कर दबोचा एक लुटेरा
सरगम चौराहे से पीछे लगे सिपाहियों वासुदेव और योगेश्वर ने सड़क से उतरकर खेत में भाग रहे बदमाशों को खदेड़ा। कुछ देर बाद बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा अंधेरे में भाग गया। पकड़ा गया बदमाश प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसके पास लूटे गए ट्रक की चाभी और मोबाइल फोन मिला। एसएसपी ने बाकी चार लुटेरों की धरपकड़ में क्राइम ब्रांच को लगाया है। उनमें एक बदमाश सोरांव का रहने वाला है जबकि पाकी प्रतापगढ़ के हैं। कुछ दिन पहले भी बिना नंबर की कार सवार बदमाशों ने शंकरगढ़ इलाके में एक ट्रक लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed