फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trampling down death of innocent tractors , fire - storm

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, आगजनी-बवाल

Mon, 24 Aug 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 24 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनी(इलाहाबाद)। यमुनापार में औद्योगिक क्षेत्र के चांड़ी गांव में रविवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर सड़क पर धू-धूकर जलने लगा। गांव के लोगों ने शव को सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर वहां पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस को नारेबाजी कर रहे आक्रोशित लोगों ने पथराव कर खदेड़ लिया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र थाने की जीप भी तोड़ दी। सर्किल की फोर्स के साथ सीओ करछना मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पाया गया। ग्रामीण आरोपी ट्रैक्टर चालक और मिट्टी का अवैध खनन कराने वाले ठेकेदार को बुलाने की मांग पर अड़े थे। देर रात तक पुलिस को शव को कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों से जद्दोजहद चलती रही।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के चांड़ी गांव के नरेश निषाद महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा हरीश निषाद (10) गांव के ही एक अंग्रेजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। वह रात में घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद वह सड़क पार करने लगा। तभी गांव से मिट्टी लादकर इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग की ओर जा रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने हरीश को कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया हरीश के ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर से कुचलकर हरीश की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग दौड़े तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गांव में बवाल की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाकर पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। कुछ देर बाद सीओ क रछना और नैनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने बवाल तो नहीं किया लेकिन शव पुलिस को कब्जे में नहीं लेने दिया। उनकी मांग थी कि गांव में पिछले एक महीने से लगातार अवैध खनन कर मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। जिसके चलते आए दिन ट्रैक्टर से दुर्घटना होती रहती है। इसकी शिकायत कई बार औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से शिकायत की गई लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों की मांग थी कि ट्रैक्टर मालिक और मिट्टी की खुदाई कराने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाया जाए। देर रात पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed