फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor trolly accident sangam

संगम पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, बुजुर्ग की मौत

Wed, 22 Nov 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 22 Nov 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolly accident sangam
इलाहाबाद
मनौती पूरी होने पर बड़े हनुमान मंदिर में निशान चढ़ाकर गंगापार लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली संगम बांध के ढाल पर बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लड़के-लड़कियों और महिलाओं समेत 11 लोग जख्मी हुए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। दुर्घटना से मृत और घायलों के परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर रात में परिजन भी गांव से अस्पताल आ गए।
विज्ञापन


सैदाबाद के पास ढोकरी गांव के रेखीराम ने मनौती पूरी होने पर बड़े हनुमान मंदिर में निशान चढ़ाने की सोची थी। मंगलवार दोपहर छह ट्रैक्टर में ढोकरी के अलावा जुनैदपुर गांव सरायइनायत से भी रेखीराम के परिजन, गांव वाले और तमाम रिश्तेदार बड़े हनुमान मंदिर आ गए। निशान चढ़ाने और पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर से वापस गांव के लिए रवाना हो गए। एक ट्रैक्टर संगम चौकी के पास बांध पर चढ़ने के बाद उतरते समय ढाल पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। उस ट्रैक्टर की ट्राली पर करीब दो दर्जन लोग सवार थे। ट्राली पलटने पर चीख-पुकार मची तो किसी राहगीर ने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन


यूपी 100 पीआरवी से हेडकांस्टेबल अनिल मिश्र और सिपाही मनीष सिंह वहां पहुंचे तथा दारागंज थाने को खबर दी। ट्राली के नीचे दबकर 13 लोग घायल थे। कई की हालत गंभीर थी। दारागंज थाने की जीप से सभी को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 65 वर्षीय प्रभुराम निवासी ढोकरी को मृत बताया। उसके अलावा, दुर्घटना में जुनैदपुर गांव सरायइनायत निवासी जीतलाल की पत्नी मीरा (30), बेटी आस्था (11), रमेंद्र की पत्नी अनीता (24), अन्नू (8) पुत्री राजेंद्र,  अमरावती (60), ढोकरी गांव निवासी धीरज (14) पुत्र हरिश्चंद्र, रवि (13) पुत्र रामनरेश, मौजीलाल (50), चिंतामणि (60), धर्मराज (65), धनराज (48) गंभीर जख्मी हुए। उनमें से पांच लोगों को बेली अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर पाकर मृतक प्रभुराम तथा घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, दोपहर में चुंगी के पास बाइक सवार व्यक्ति ट्रक की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गया। भाग रहे ट्रक को 100 डायल पीआरवी ने संगम के पास पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed