फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor and car Lee two lives

ट्रैक्टर और कार ने ली दो लोगों की जान

Fri, 15 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tractor and car Lee two lives
हादसा - फोटो : अमर उजाला
अलग दुर्घटनाओं में बीडीसी सदस्य के बेटे समेत दो लोगों की जान चली गई। हंडिया इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बीडीसी सदस्य के बाइक सवार बेटे अशोक की मौत र्हुई जबकि पड़ोसी अहमद (12) गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उधर, होलागढ़ में भी कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। 
विज्ञापन


सरायममरेज में पहाड़पुर गांव निवासी लालाराम पटेल बीडीसी सदस्य होने के साथ ही फूलपुर में होमगार्ड तैनात हैं। उसके दो बेटों में बड़ा अशोक कुमार (28) बृहस्पतिवार दोपहर गांव के सरताज के पुत्र मोहम्मद अहमद (12) को बाइक पर बैठाकर हंडिया कस्बा गया था। वहां से लौटते समय करीब दो बजे उनकी बाइक जंघई मार्ग पर रिखीपुर मोड़ के निकट पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। ड्राइवर कुछ दूर पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर अशोक का सिर ट्रैक्टर के नीचे आ गया था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अशोक की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल अहमद को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद शहर में सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशोक का ब्याह दो साल पहले ही कंचन के साथ किया गया था। उसकी साल भर की एक बेटी है। पुलिस ने शव को सीलकर चीरघर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, होलागढ़ इलाके में बृहस्पतिवार सुबह सूबेदार का इनारा गांव के पास कार की टक्कर लगने से पल्सर बाइक सवार दशाराम धूरिया (50) की जान चली गई। कमालपुर गांव निवासी दशाराम सुबह काम से कहीं जा रहा था। घायल हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी सांस थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed