फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tppebajon carried out thirty thousand dollars and jewelry

टप्पेबाजों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये और जेवर

Mon, 26 Oct 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। क ार से मोबिल टपकने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने वकील को लाखों का चूना लगा दिया। वे बाहर निकलकर देखने लगे इसी बीच शातिरों ने डेढ़ लाख रुपए और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वकील ने मामले की तहरीर कर्नलगंज थाने में दी है। कर्नलगंज पुलिस रिपोर्ट लिखकर टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कटरा में कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित नारायण अपार्टमेंट के रहने वाले सिद्धार्थ निरंजन दो दिन पहले कार से परिवार के साथ ससुराल निकलने वाले थे। सिद्धार्थ की कार घर के बाहर खड़ी थी। वह कार में सामान और बैग रख चुके थे। परिवार के लोग आने वाले ही थे। तभी वहां एक युवक पहुंचा।
विज्ञापन


उसने सिद्धार्थ को बताया कि आपकी कार से मोबिल टपक रहा है। यह सुनकर सिद्धार्थ कार से बाहर निकल आए। इसी बीच टप्पेबाज कार की सीट पर रखा बैग लेकर भाग निकले। सिद्धार्थ के घरवाले आए तो बैग गायब देखकर उनसे पूछने लगे। सिद्धार्थ को मामला समझते देर नहीं लगी। वे उस समय तो ससुराल चले गए। रविवार को लौटे तो तहरीर कर्नलगंज थाने में दी। सिद्धार्थ ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये नगद और लगभग दो लाख रुपये के  जेवर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed