फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three were not found in Kareli, four were killed

तीन नहीं, करेली में हुए थे चार कत्ल

Wed, 21 Mar 2018 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three were not found in Kareli, four were killed
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
करेली के जीटीबी नगर में तीन नहीं, बल्कि चार कत्ल हुए थे। सौरभ उर्फ उस्मान ने अपनी बीवी, ससुर और सौतेली बेटी ही नहीं, बल्कि अपने अजन्मे बच्चे का भी खून कर दिया। दरअसल सलमा तीन माह की गर्भवती थी।  मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह बात सामने आई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 10.30 बजे युनुस, उसकी बेटी सलमा और नवासी आयना के शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। दो घंटे तक चले पोस्टमार्टम के दौरान कई चौंकाने वाली बात भी सामने आई। पता चला कि घटना में सलमा का ही नहीं, बल्कि उसके अजन्मे बच्चे का भी कत्ल हुआ। सलमा तीन महीने की गर्भवती थी। इस बात की पुष्टि सलमा के परिजन भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उस्मान चाहता था कि उसका अपना एक बच्चा हो। इसके बाद ही सलमा ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था। घरवालों के मुताबिक, गुस्से की आग में वहशी बने उस्मान ने अपने खून को भी नहीं बख्शा।  
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को सलमा और यूनुस के शरीर पर दर्जनों जख्म के निशान मिले। यूनुस के हाथ व सीने और सलमा के हाथ, सीने और पैर पर दर्जनों वार किए गए थे। उनके गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। उधर पांच साल की आयना के केवल गले पर चोट का निशान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed