{"_id":"5ab1702b4f1c1ba8768b67d4","slug":"three-murderers-behind-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दुकान के पीछे कर दिया तीन अपनों का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दुकान के पीछे कर दिया तीन अपनों का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज की झूमर की दुकान के झगड़े में उस्मान ने अपनी पत्नी सलमा, मासूम सौतेली बेटी आयना और ससुर को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, यह दुकान सलमा बेचने का दबाव बना रही थी। वह चाहती थी कि इसे बेचकर उस्मान प्लाट खरीदे, जबकि उस्मान इसे बेचना नहीं चाहता था। इसी बात पर आए दिन घर में झगड़ा होता था। सोमवार को भी झगड़ा हुआ था और गुस्से में उस्मान तीनों का कत्ल कर बैठा। पुलिस को यही कहानी झूमर कारोबारी उस्मान ने सुनाई है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
करेली के जीटीबी नगर में सोमवार को मो. यूनुस (70), उनकी बेटी सलमा (28) व नवासी आयना की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर यूनुस के दामाद सौरभ चौरसिया उर्फ उस्मान पुत्र राजेंद्र चौरसिया निवासी शाहगंज को हिरासत में ले लिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि पूछताछ में उस्मान ने कबूल किया है कि प्रॉपर्टी को लेकर ससुर यूनुस और बीवी सलमा आए दिन उससे झगड़ा करते थे। सोमवार को भी वह शाहगंज स्थित अपनी दुकान जाने की तैयारी में था कि सलमा उससे झगड़ने लगी। इसी दौरान उसने चाकू उठाकर उस पर वार कर दिया। उसे बचाने ससुर यूनुस आया तो उसे भी गला रेतकर मार डाला। चूंकि इसी दौरान छत से आई बेटी आयना ने सबकुछ देख लिया, इसलिए उसका भी गला रेत दिया। घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े घर के ही कूड़ेदान से बरामद किए गए। पुलिस ने उस स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है जिस पर सवार होकर घटना के बाद आरोपी अपनी दुकान पर गया था।