फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threatened in February, leave lobbying, will not be killed

फरवरी में मिली थी धमकी, पैरवी छोड़ दो नहीं मार दिए जाओगे

Tue, 26 Jun 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Threatened in February, leave lobbying, will not be killed
इलाहाबाद
वकील लाल बचन को फरवरी में जमीन के मुकदमे के मामले में धमकी दी गई थी कि पैरवी छोड़ दो नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। धमकी के बाद लाल बचन ने तमाम अधिकारियों से भी शिकायत की थी। कुछ दिन पहले डीएम को भी उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस मामले में कोई कार्रवाई हो, इससे पहले ही उन्हें मार दिया गया। पुलिस फिलहाल इसी एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोरांव तहसील में गद्दोपुर के सदाशिव यादव उर्फ छोटे बच्चा और राजेश्वरी उर्फ राजकली के बीच जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। राजेश्वरी की पैरवी लाल बचन कर रहे थे। लाल बचन  के वकील बेटे पंकज के मुताबिक इसी साल 26 और 27 फरवरी को छोटे बच्चा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह राजेश्वरी के पक्ष में पैरवी करना बंद दे नहीं उनकी हत्या करा देगा। इसके बाद उन्होंने तमाम अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। धमकी के मद्देनजर वह पिछले दो महीनों से बाइक से नहीं कार से तहसील जाते थे।
विज्ञापन


वह किसी न किसी को साथ में भी लिए रहते थे लेकिन सोमवार को वह अकेले बाइक से तहसील जाने के लिए निकले और उनकी हत्या कर दी गई। पंकज के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि छोटे बच्चा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी लेकिन वह मिला नहीं। उसके घर के कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ के बाद छोटे बच्चा के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। तहरीर के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार लोगों ने वकील लाल बचन को गोली मारी। इसकी तस्दीक की जा रही है। हाईवे का मामला होने के कारण अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed