फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of people shot dead in the temple complex

मंदिर परिसर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहले लोग

Fri, 07 Sep 2018 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Sep 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people shot dead in the temple complex
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थाना क्षेत्र के न्यायनगर कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एक के बाद कई राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों का कलेजा कांप गया। मंदिर परिसर के आसपास रहने वाले लोग तो अनहोनी के डर से काफी देर तक घर के बाहर ही नहीं निकले। काफी देर तक पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई थी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो लोग भी धीरे-धीरे कर अपने घरों से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर के एक कोने वाले हिस्से में युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। युवक का तो भेजा ही उड़ गया था। युवती को भी सिर में ही गोली मारी गई थी। दोनों के शव से पंद्रह फीट दूर तक मांस के लोथड़े पड़े रहे। युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव देख लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। युवक-युवती के मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैली तो मौके पर झूंसी समेत आसपास के देहात के लोग मौके पर जुटने लगे।
विज्ञापन


न्यायनगर कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी विकास मिश्र ने बताया कि मंदिर भोर में चार बजे खुलता है। आरती के बाद भक्तों के लिए दोपहर बारह बजे तक मंदिर का मुख्य गेट खुला रहता है। इसके बाद शाम चार बजे मंदिर का छोटा गेट खोला जाता है। युवक का तो भेजा ही उड़ गया था जबकि युवती के सिर का एक हिस्सा भी उड़ गया था। मांस के लोथड़े दोनों के शव से तकरीबन पंद्रह फीट दूर तक फैले रहे। एक के बाद एक कई राउंड गोलियों के चलने से आसपास के लोग तो दहल गए। काफी देर तक मंदिर परिसर के आसपास रहने वाले लोग अनोहनेी के डर से घर से बाहर ही नहीं निकले।
विज्ञापन


आंखों के सामने बेटी की हत्या से युवती वंशिका सोनी की मां उर्मिला बदहवास थी। बेटी के क्षत-विक्षत शव को देखकर वह बेहोश हो जा रही थी। कांपती हुई जुबान से बोली कि जब मैं मंदिर के भीतर गई तो युवक पहले से वहां मौजूद था। वह मंदिर परिसर के भीतर घूम रहा था। इसी बीच मेरी ननद का मुंबई से फोन आ गया। मैं बात करने लगी। तभी युवक ने बेटी से विवाद करने के बाद अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। घटना के वक्त मंदिर परिसर के भीतर मौजूद बुजुर्ग पंप आपरेटर रामप्रसाद से उसने गुहार लगाई कि दादा मेरी बेटी को बचा लो नहीं तो वह लड़का मार डालेगा। तभी युवक ने गोली चलाना शुरू कर दिया। तभी मैं बाहर की ओर भागी। कुछ देर बाद लौटकर मंदिर के भीतर गई तो मेरी बेटी की हत्या कर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया था। इतने कहते-कहते मां उर्मिला बदहवास होकर वहीं गिर पड़ी। किसी तरह लोगों ने उसे पकड़कर सहारा दिया और पास में उसके रिश्तेदार के घर ले गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायनगर कालोनी के दुर्गा मंदिर परिसर में नलकूप भी है। घटना के वक्त तकरीबन 70 वर्षीय बुजुर्ग पंप आपरेटर रामप्रसाद भी वहां मौजूद था। आंखों के सामने एक के बाद एक कई गोलियों के चलने और युवक-युवती का क्षत-विक्षत शव देख वह सदमे में था। दहशत के कारण बुजुर्ग थर-थर कांप रहा था। बोला कि घटना से पहले ही मिठाई लेने के लिए मंदिर परिसर के बाहर जा रहा था। तभी एक के बाद एक कई गोलियां चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed