{"_id":"c4e756ca0b23f0635eea682fa51b23b5","slug":"theft-of-millions-of-shopper-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अतरसुइया में मंगलवार की रात एक दुकानदार के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। रात में दुकानदार घर पहुंचा तो ताला टूटा देख सन्न रह गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी रानीमंडी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरों को पकड़ने की बात तो दूर अतरसुइया पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी।
अतरसुइया के कृष्णा साहू की चौक में रजाई-गद्दा की दुकान है। मंगलवार सुबह कृष्णा माता-पिता के साथ दुकान पर आ गया। रात लगभग नौ बजे लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में आलमारी और बाक्स का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। चोर पीछे के रास्ते से कमरे का ताला तोड़कर घुसे थे। कृष्णा ने चोरी की सूचना अतरसुइया पुलिस को दी तो रानीमंडी चौकी प्रभारी पखंडू राम मौके पर पहुंचे। घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। दुकानदार कृष्णा के मुताबिक 45 हजार रुपये नगद समेत लाखों के जेवर चोर ले गए हैं। पुलिस ने अब तक चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं की है।