फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of millions of SBI branch Gohri

एसबीआई गोहरी शाखा में लाखों की चोरी

Mon, 01 Dec 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of SBI branch Gohri
 कौंधिायारा के एसबीआई जारी बाजार शाखा में चोरी के सप्ताह भी नहीं बीते थे कि चोरों ने फाफामऊ स्थित एसबीआई गोहरी शाखा में लगा दी। खिड़की ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने 2 लाख 61 हजार रुपए और पांच लाख का सोना उड़ाकर सनसनी फैला दी। शातिर चोरों ने स्ट्रांग रूम क ो गैस कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया है। रविवार सुबह महिला सफाईकर्मी पहुंची तो खिड़की का ग्रिल टूटा देख सन्न रह गई। बैंक में चोरी की घटना से इलाके में खलबली मच गई। शाखा प्रबंधक,फाफामऊ चौकी प्रभारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शक आधार पर दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


फाफामऊ के गोहरी में एसबीआई की शाखा है। जिस मकान में बैंक की शाखा वह काफी जर्जर है। शनिवार रात बैंक के पीछे स्थित खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम और आलमारी को गैस कटर से काटकर नकदी और सोने तक पहुंच गए। अंदर रखे 2 लाख 61 हजार 180 रुपए और पांच लाख रुपए का सोना उठा ले गए। सुबह सफाई कर्मचारी आशा पहुंची तो बैंक के पीछे हिस्से की खिड़की खुली देख अवाक रह गई। बैंक में चोरी की खबर से इलाके में खलबली मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चोरी की सूचना पर चौकी प्रभारी फाफामऊ राजीव तिवारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता बैंक से बाहर निकलकर खिड़की के बाहर से होता हुआ सड़क तक आया। चोरों ने वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया था। अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा था। इसके बाद भी उसके तार नोचे गए थे। सूचना पर बैंक प्रबंधक दीपमाला विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर आधा दर्जन को उठाया है। आशंका है कि चोरी में आसपास के ही बदमाशों का हाथ हैं। बदमाश बैंक के हालात से नक्शे से बखूबी वाकिफ थे। वे पूरी तैयारी से गैसकटर और बीड़ी, गुटखा साथ लाए थे।
विज्ञापन



 जिले के बैंक बदमाशों के निशाने पर हैं। एक के एक बाद बदमाश बैंक को निशाना बनाकर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। लेकिन इसके  बाद भी न तो पुलिस चेत रही है और न बैंक वाले। ताज्जुब की बात है कि गोहरी स्थित बैंक में सीसीटीवी कैमरा तो लगा था। लेकिन काम नहीं कर रहा था। जिसके चलते बदमाशों का सुराग तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौंधियारा के जारी बाजार स्थित एसबीआई शाखा को भी चोरों ने खिड़की काटकर अंदर दाखिल हो गए थे। चोर स्ट्रांग रूम नहीं तोड़ पाए तो कंप्यूटर और सीपीयू उठा ले गए थे। लेकिन पुलिस अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इससे पहले भी जारी बाजार की इसी शाखा में चोरी की घटना हुई थी। लेकिन इसके बाद भी बैंक वाले नहीं चेते और दोबारा चोरों ने बैंक को निशाना बनाया। इससे पहले बदमाशों ने शंकरगढ़, जसरा, करछना स्थित बैंकों में सेंध लगाई थी। लगभग छह महीने पहले उतरांव के मुगरसन स्थित एक बैंक में दिनदहाड़े डकैती हुई थी। इसी के लगभग दो महीने बाद थरवई में भी एक बैंक में दिनदहाड़े लूट हुई थी। अभी तक पुलिस केवल मुगरसन स्थित बैंक लूटकांड का खुलासा कर पाई है। लेकिन इसके बाद भी एक के एक बाद बैंकों को निशाना बनाया जा रहा है। बदमाश घटना को अंजाम देकर पुलिस को ख्ुालेआम चुनौती दे रहे हैं। बैंकों में चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस के साथ ही बैंक अफसर भी नहीं चेत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed