{"_id":"57b768c74f1c1bfe136eb432","slug":"the-young-man-ran-to-the-roof-of-allahabad-intercity-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद आ रही इंटरसिटी की छत पर दौड़ा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद आ रही इंटरसिटी की छत पर दौड़ा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद/सिराथू। इलाहाबाद आ रही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की छत पर शुक्रवार की सुबह एक युवक अचानक चढ़ गया और दौड़ने लगा। राहत की बात यह रही कि युवक ओएचई की चपेट में नहीं आया, नहीं तो हादसा तय था। युवक को छत पर दौड़ता देख रेलवे कर्मियों ने ओएचई में पावर सप्लाई ठप करा दी। इसके बाद जीआरपी ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा और आरपीएफ को सौंप दिया।
कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 10.05 बजे सिराथू पहुंची। इसी बीच ट्रेन के तीसरे कोच की छत पर एक युवक चढ़ गया और दौड़ने लगा। सूचना पर रेलकर्मियों ने ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) की सप्लाई ठप करवा दी। चालक ने भी तत्परता दिखाते हुए इंजन का पैंटो नीचे गिरा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान युवक ने हाथ से तार पकड़ लिया। हालांकि रेलवे कर्मियों ने युवक द्वारा तार पकड़ने की बात से इंकार किया है। इस बीच जीआरपी सिराथू के जवानों ने किसी तरह ट्रेन की छत पर चढ़े सिरफिरे को नीचे उतारा। ट्रेन 12 मिनट तक खड़ी रही। जीआरपी सिराथू चौकी प्रभारी शशि प्रकाश यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपना नाम दिनेश बिका पुत्र सौरभ बिका निवासी कैलाही नेपाल बता रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। रेलवे पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद आरपीएफ को सौंप दिया है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि समय रहते पावर सप्लाई बंद कर दिए जाने से कोई घटना नहीं हुई। इससे रूट की अन्य ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा है।