फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman called home made ​​porn videos

घर बुलाकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
The woman called home made porn videos
हसीनाओं के जाल में व्यापारियों को फंसाने वाले गैंग का भंडाफोड़
मुट्ठीगंज की एक पैंतीस वर्षीय युवती के साथ दोस्ती में छल हुआ। युवती को धोखे से कथित प्रेमी ने अपने घर बुलाकर नशे की गोलियां खिलाने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती ने मुट्ठीगंज पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस केस लिखकर पड़ताल कर रही है। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैट के बाद गहरी दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद आरोपी से मिलने युवती उसके घर पहुंची तो नशे की गोलियां खिलाकर उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


मुट्ठीगंज के कारोबारी की पत्नी का आरोप है कि एक युवक व्हाट्सएप पर लड़की बनकर उससे चैट करता था। इस दौरान उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई तो लखनऊ से आकर युवक बलुआघाट में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। बातचीत के दौरान युवती को पता चल गया कि जिससे वह व्हाट्सएप के जरिए बात कर रही है, वह युवती नहीं बल्कि युवक है। इसके बाद भी उनके बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। पीड़िता का आरोप है कि वह 27 जून को घर से मार्केट जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में युवक मिल गया और उसे पानी पिलाने के बहाने कमरे पर ले गया। वहां नशे की गोलियां खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती को इसकी जानकारी हुई तो घरवालों के साथ मुट्ठीगंज थाने पहुंच गई। एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र के खिलाफ मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed