{"_id":"5586b306ed4a5ad57077d13893a14cda","slug":"the-truck-entered-the-bike-stand-three-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक में घुसी बाइक, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी ट्रक में घुसी बाइक, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
सोरांव (इलाहाबाद)। सोरांव के पड़रैया गांव में बारात में शामिल होने आए बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सोरांव से लौटते समय उनकी बाइक खड़ी ट्रक में घुस गई। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के वैष्णों का पूरा गांव से सोरांव के पड़रैया गांव में बारात आई थी। पड़रैया में लालजी पटेल के घर बारात आई थी। बारात में गांव के गब्बर, सुरेश और अनिल भी शामिल होने आए थे। रात में तीनों एक बाइक से सोरांव आए थे। सोरांव से लौटते समय विद्युत उपकेंद्र के पास अंधेरे के चलते उनकी सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास से मोबाइल फोन से बारात में आए हुए लोगों को जानकारी दी गई। तब वे भागकर पहुंचे। सोरांव पुलिस ने तीनों के शव को एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। हादसे की खबर बारात और मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे के चलते शादी समारोह की खुशियों में खलल पड़ गया।