फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The thief who was present in the bank for five hours

पांच घंटे तक बैंक में ही मौजूद रहे चोर

Wed, 02 May 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
The thief who was present in the bank for five hours
इलाहाबाद
यूको बैंक में करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को चोरों ने बहुत शातिराना तरीके से अंजाम दिया। घटना के दौरान तीनों चोर करीब पांच घंटे तक बैंक के भीतर रहे। इत्मिनान से लॉकर तोड़कर सामान समेटने के बाद वे भाग निकले।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चलता है कि घटना 29 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई। रात करीब 11.33 मिनट पर चोर पीछे की खिड़की से चेक क्लियरेंस सेल के चैंबर में घुसे। इसके बाद वह टॉर्च जलाकर स्टांग रूम के बाहर दरवाजे के पास पहुंचे। यहां कैमरा नंबर छह लगा हुआ था। इसकी फुटेज देखने से पता चलता है कि पहले एक चोर आकर स्ट्रांग रूम के पास खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दूसरा बदमाश टॉर्च जलाते हुए वहां पहुंचता है। इसके बाद दूसरा बदमाश किसी की ओर इशारा करता है और फिर कैमरा बंद हो जाता है। पुलिस का मानना है कि बदमाश अपने उस साथी की ओर इशारा करता है जो फुटेज में नहीं दिख रहा है। उसके कहने पर ही तीसरे बदमाश ने सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिया। हालांकि हॉल में लगे कैमरे में 4.20 मिनट तक रिकॉर्डिंग हुई है। जांच में जुटी टीमों का मानना है कि बदमाश 29 अप्रैल की रात 11.33 बजे से लेकर 30 अप्रैल की भोर में 4.20 बजे तक बैंक में रहे। इसलिए कहा जा रहा है कि बदमाश बैंक के भीतर करीब पांच घंटे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलतफहमी में ध्वस्त कर दिया इंट्रानेट सिस्टम
चीफ मैनेजर मयंक सिंह ने जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को बताया कि चोर जिस चैंबर से बैंक में दाखिल हुए, वहां बैंक का इंटरनल इंट्रानेट सिस्टम भी स्थापित था। जांच के दौरान यहां के केबल तो क्षतिग्रस्त मिले ही, दो मोडम भी गायब मिले। मयंक ने बताया कि हो सकता है कि चोरों ने इसे सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल यूनिट समझा हो। इसी वजह से केबल क्षतिग्रस्त कर जाते वक्त चोर दो मोडम मशीनें भी साथ ले गए। चीफ मैनेजर ने बताया कि जब तक इंट्रानेट सिस्टम फिर से व्यवस्थित नहीं होता, बैंक संबंधी कार्यों नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed