फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The supporters of the city president's house bombardment

नगर अध्यक्ष के घर बमबाजी से सहमे समर्थक

Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष के घर शुक्रवार रात हुई बमबाजी से समर्थक सहमे हुए हैं। प्रतिद्वंद्वी पर हमला कराए जाने की साजिश का संदेह जताते हुए शनिवार को भुक्तभोगी नवनिर्वाचित अध्यक्ष समर्थकों और चायल विधायक के साथ थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में सरायअकिल नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवदानी मतगणना परिणाम के बाद शुक्रवार शाम घर पर समर्थकों के साथ बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश दरवाजे पर बम फेंकते हुए भाग निकले। नगर अध्यक्ष के घर हुई बमबाजी से समर्थक सहम गए। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पर हमला कराए जाने का अंदेशा जताते हुए शनिवार को वह चायल विधायक संजय गुप्ता समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। नगर अध्यक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित नगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। सीओ चायल ने बताया कि घटना के  साथ आरोपों की जांच कराई जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed