फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The prisoners arrested by the GRP Kanpur

कानपुर से फरार कैदी को जीआरपी ने दबोचा

Sun, 22 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
The prisoners arrested by the GRP Kanpur
नैनी(इलाहाबाद)। कुछ दिन पहले कानपुर में पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश शकील उर्फ रानू को जीआरपी नैनी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बांदा जेल से कानपुर में इलाज की खातिर ले जाया गया था जहां से वह भाग निकला था। उसकी गिरफतारी पर दस हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया था। फरारी के दौरान वह ट्रेनों में चोरी-छिनैती की घटनाएं अंजाम दे रहा था। उसे जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नैनी में छोटा चाका मुहल्ले का शकील उर्फ रानू ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में गिरफ्तारी के बाद कई महीने से बांदा जिला कारागार में बंद था। पिछले महीने उसे बांदा जेल से पुलिस कस्टडी में कानपुर स्थित हैलेट अस्पताल इलाज की खातिर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान वह सिपाहियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसकी  गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। कस्टडी से भागने के बाद से वह लगातार चोरी-छिनैती कर रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जीआरपी चौकी प्रभारी अरविंद जायसवाल को मुखबिर से सूचना मिली की कानपुर से फरार कैदी शकील किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में छिवकी रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। पुलिस टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। शकील के कब्जे से 2400 रुपये और चोरी के कुछ गहनों के साथ ही नशीला पाउडर भी बरामद किया गया। जीआरपी ने मुकदमा लिखकर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed