फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The principal of the student flirting

प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़खानी

Wed, 04 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र इलाके के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नौवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह भी इल्जाम है कि अभिभावक  ने इस बारे में शिकायत की तो छात्रा को परीक्षा कक्ष से निकाल दिया गया। अब औद्योगिक क्षेत्र थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


इस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर आरोप है कि वह कक्षा नौ की छात्रा के साथ कई दिन तक छेड़खानी और अश्लील हरकत करता रहा। इसी वजह से सहमी छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने पूछा तो वह टाल देती। बुधवार को छात्रा की परीक्षा थी, मगर वह स्कूल जाने से मना करती रही। माता-पिता ने दबाव दिया तो उसने हकीकत बयान कर दी जिसे सुनकर परिवार के लोग भी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसे कक्ष में बुलाकर प्रधानाचार्य ने कई बार अश्लील हरकत की। यह सुनकर परिजन उसे स्कूल ले गए और परीक्षा कक्ष में बैठा दिया। फिर उन्होंने प्रधानाचार्य से मिलकर इस बाबत शिकायत की। आरोप है कि शर्मनाक हरकत करने वाले प्रधानाचार्य ने अपनी करतूत उजागर होने पर भड़कते हुए छात्रा को स्कूल से बेदखल करते हुए परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया। परिजनों ने अब औद्योगिक  क्षेत्र थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed