{"_id":"c4472884b42b737d2c025c26c6114369","slug":"the-officer-s-daughter-smoke-at-manipulating-contract-railway-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अफसर की बेटी से छेड़खानी पर धुना गया संविदा कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे अफसर की बेटी से छेड़खानी पर धुना गया संविदा कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा रेल गांव में रहने वाले अफसर की 12 वर्ष की बेटी के पीछे रेलवे का एक संविदा कर्मी पड़ गया। लॉन टेनिस खेलने जाते वक्त वह उसका पीछा करता था। शुक्रवार को भी वह पीछे लगा तो अफसर पिता ने उसे दबोच लिया। बचकर भागने के चक्कर में संविदा कर्मचारी बाइक से गिर पड़ा और उसको चोट आ गई। अफसर ने भी उसको पीटा लेकिन कर्मचारी के पिता के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। शनिवार को संविदा कर्मचारी ने अपने साथियों को दूसरी ही कहानी बता दी। इससे नाराज रेलवे के संविदा कर्मी काम ठप कर शनिवार को थाने पहुंच गए। हंगामे के बाद कर्मचारी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। उधर हंगामे का पता चलने पर अफसर ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
अफसर एनसीआर मुख्यालय में तैनात हैं। उनकी बेटी सेंट मैरीज कान्वेंट में कक्षा छह में पढ़ती है। वह रेल गांव के ही आफिसर्स क्लब में शाम को लॉन टेनिस खेलने जाती है। आईओडब्ल्यू कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मी अजीत कुमार उर्फ गोलू उसका कई दिन से पीछा कर रहा था। 12 फरवरी को वह घर तक पहुंच गया तो अफसर की पत्नी की नजर उस पड़ गई। उन्होंने अपने पति को जानकारी दी तो वह भी बौखला गए। शुक्रवार की शाम भी जब उनकी बेटी क्लब के लिए निकली तो गोलू पीछे लग गया। पत्नी ने पति को जानकारी दी तो वह अपने ड्राइवर के साथ तुरंत रेल गांव पहुंच गए। उनको देखकर गोलू भागने लगा तो उन्होंने उसका पीछा किया। इसी बीच हड़बड़ाकर वह गिर पड़ा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। उन्होंने उसको दबोच लिया और पकड़कर पिटाई करने के बाद आईओडब्ल्यू आफिस में ले गए। गोलू के पिता शंकरलाल रेलवे की मैकेनिकल शाखा में तैनात हैं। शंकरलाल को भी बुलाया गया। बाद में माफी मांगने पर बिना लिखापढ़ी के गोलू को उसे जाने दिया गया।
शनिवार को मामला पलट गया। गोलू ने गाय घुसने पर पिटाई की बात उड़ाकर कर्मचारियों को भड़का दिया। सभी काम ठप करने के बाद उसे लेकर थाने पहुंच गए। उसके मुंह पर चोट आई थी। उसे मेडिकल के लिए एसआरएन भेजा गया। गोलू ने छात्रा के पिता और उनके ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है। हंगामे का पता चलने पर रेलवे अफसर भी थाने पहुंचे और गोलू के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोप है कि गोलू ने शुक्रवार शाम उनके घर पर हंगामा भी किया था। वह घर की घंटी भी बजा रहा था। घटना से उनकी बेटी इतनी सहमी हुई है कि वह स्कूल भी नहीं गई। यह भी आरोप लगा कि वह अफसर की बेटी की मोबाइल से फोटो भी खींच रहा था।