फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The murder of the young man, the body of the bridge hanging from the guardrail

युवक का कत्ल, पुल की रेलिंग से लटकाया शव

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
The murder of the young man, the body of the bridge hanging from the guardrail
फांसी - फोटो : अमर उजाला
लगभग 32 साल के युवक को बेरहमी से कत्ल के बाद उसका शव फोरलेन बाइपास हाइवे पर रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से लटका दिया गया। शुक्रवार सुबह थरवई इलाके में चरवाहों ने पुल की रेलिंग से लटका शव देखकर पुलिस को खबर दी। फिलहाल मारे गए युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हंडिया-कोखराज फोरलेन बाईपास पर थरवई इलाके में डेरा गदाई गांव के सामने रेलवे ओवरब्रिज बना है। शुक्रवार सुबह पुल के नीचे पशुओं को लेकर आए एक चरवाहे की नजर ऊपर रेलिंग पर गई तो वह सन्न रह गया। रेलिंग से किसी व्यक्ति का शव लटका था। वहां भीड़ लग गई। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो यूपी 100 टीम के साथ ही थरवई थाने की पुलिस पहुंच गई। शव किसी युवक का था। उसके गले में कुत्ता बांधने वाला पट्टा तथा कमीज और एक लोवर बंधा था। इनके सहारे ही शव रेलिंग से करीब दो फुट नीचे लटकाया गया था। पुलिस ने शव को खींचकर सड़क पर किया। युवक के चेहरे, सिर समेत शरीर पर जख्म थे।
विज्ञापन


उसके गुप्तांग के पास गहरा घाव था। युवक को पहनाने और बांधने में दो कमीज और तीन लोवर का इस्तेमाल किया गया था। मौके पर कई गांव के लोग आए, शव देखा लेकिन रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को कत्ल के तरीके से शक है कि यह आशनाई का मामला हो सकता है। उसे किसी स्थान पर पीटकर मारा गया। फिर शव लाकर रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से लटका दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। शिनाख्त होने के बाद ही छानबीन में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed