फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The meeting created a stir along the railway track packet

रेलवे ट्रैक किनारे पैकेट मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 11 Sep 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
The meeting created a stir along the railway track packet
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन पर के दिल्ली आउटर पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा लावारिस पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों को यही लगा कि पैकेट में कोई विस्फोटक सामग्री है, लेकिन जब आरपीएफ, जीआरपी और पार्सल विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में पैकेट खोला गया तो उसमें आठ लैपटॉप मिले। इसकी कीमत कुल ढाई लाख बताई जा रही है। आरपीएफ के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिना बुकिंग के यह लैपटॉप लाए जा रहे थे और पकड़े जाने के डर से किसी ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिये गए।
विज्ञापन


आरपीएफ की पिकेट सुबह जंक्शन के दिल्ली छोर की तरफ पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी बीच पिकेट को रेलवे ट्रैक किनारे एक बड़ा पैकेट दिखाई दिया। इस दौरान वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई। शुरूआत में लोगों को यही लगा कि कहीं इसमें कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है। बाद में आरपीएफ कर्मी वह पैकेट लेकर थाने ले आए। यहां आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव, सिद्धनाथ पाटीदार, अजय यादव आदि ने पार्सल और जीआरपी कर्मियों की मौजूदगी में पैकेट खोला गया।
विज्ञापन


पैकेट में आरपीएफ को आठ लैपटॉप बरामद हुए। पैकेट में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो मालूम पड़ा कि गाजियाबाद के किसी ड्रिस्टीब्यूटर ने यह लैपटॉप भेजे थे। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव के मुताबिक फोन पर हुई बातचीत में गाजियाबाद के ड्रिस्टीब्यूटर ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि उसने लैपटॉप बुक कराके भेजा है या ऐसे ही भेज दिए। उन्होंने बताया कि संबंधित ड्रिस्टीब्यूटर ने शुक्रवार को जंक्शन आने की बात कही है। इसके बाद ही इस बात की तसदीक हो सकेगी कि लैपटॉप की ट्रेन में बुकिंग हुई थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed