{"_id":"abb6f63512c914d2bd671b7101499864","slug":"the-lawyer-fired-at-anand-bhavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद भवन के पास वकील पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंद भवन के पास वकील पर चलाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद भवन के पास शनिवार रात अल्लापुर के रहने वाले वकील वरुण शुक्ला पर गोली चलाई गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। आरोप राजापुर के रहने वाले शराब कारोबारी अरविंद जायसवाल और उसके दो साथियों पर लगा है। वकील ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास और गालीगलौज की धाराओं में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
वरुण शुक्ला का आरोप है कि वह कचहरी से रात सात बजे के आसपास बाइक से घर की ओर लौट रहे थे तभी आनंद भवन के पास एक सफारी ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। सफारी से अरविंद जायसवाल उतरा और फूलपुर थाना क्षेत्र के उग्रसेनपुर के उमाशंकर पटेल के मुकदमे की पैरवी करने पर धमकी दी। उसके दोनों साथी महेंद्र कुमार तथा संजय खत्री भी सफारी से उतर गए और हाथापाई शुरू हो गई।
धक्कामुक्की में अरविंद गिर गया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। गोली उनके कनपटी को छूते हुए निकल गई। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई और उन्होंने भागकर जान बचाई। अरविंद पर तीन फरवरी की रात जार्जटाउन में पेट्रोल पंप के पास उमाशंकर के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना एसआई आलोक सिंह यादव को सौंपी गई है।