फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The groom's shot at the Tilak ceremony, the condition is fragile

तिलक समारोह में दूल्हे को मारी गोली, हालत नाजुक

Sat, 17 Feb 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
The groom's shot at the Tilak ceremony, the condition is fragile
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तिलक समारोह में विवाद के बाद कुछ लोगों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से वह गिर कर तड़पने लगा। हमलावरों ने फावड़ा, चापड़ से भी वार किया। इस दौरान बीच बचाव में एक और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दूल्हे की हालत नाजुक बनी है। रात 1:05 बजे जख्मी दूल्हे को बेहोशी की हालत में जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया, जहां वह जिंदगी से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

 
लूकरगंज में शुक्रवार को राहुल भारती(26) पुत्र मूलचंद का तिलक था। रिश्तेदारों के अलावा तमाम मेहमान जुटे हुए थे। रात को कुछ निमंत्रण में आए कुछ लोगों ने छत पर लगे तिलकोत्सव के मंडप में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसका राहुल ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। मारपीट होने लगी। फिर रात करीब 12 बजे 15 से अधिक लोग फावड़ा, चापड़ और अहलहे से लैस होकर राहुल के घर पहुंचे और हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने राहुल भरतिया को गोली मार दी। गोली कनपटी के ऊपर उसके सिर के दाहिनी तरफ लगी और वह गिर कर तड़पने लगा। दूल्हे को गोली मारे जाने के बाद घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान राहुल के भतीजे आदित्य को चापड़ और फावड़े लग गए। इससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस ने तड़प रहे राहुल को जीप से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक हुई हालत नाजुक बनी हुई है।18 फरवरी को राहुल ही शादी होने वाली थी। पुलिस ने बताया राहुल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हमलावर पड़ोस के ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed