{"_id":"5a8741384f1c1b4d588b8e31","slug":"the-groom-s-shot-at-the-tilak-ceremony-the-condition-is-fragile","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में दूल्हे को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक समारोह में दूल्हे को मारी गोली, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तिलक समारोह में विवाद के बाद कुछ लोगों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से वह गिर कर तड़पने लगा। हमलावरों ने फावड़ा, चापड़ से भी वार किया। इस दौरान बीच बचाव में एक और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दूल्हे की हालत नाजुक बनी है। रात 1:05 बजे जख्मी दूल्हे को बेहोशी की हालत में जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया, जहां वह जिंदगी से संघर्ष कर रहा है।
लूकरगंज में शुक्रवार को राहुल भारती(26) पुत्र मूलचंद का तिलक था। रिश्तेदारों के अलावा तमाम मेहमान जुटे हुए थे। रात को कुछ निमंत्रण में आए कुछ लोगों ने छत पर लगे तिलकोत्सव के मंडप में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसका राहुल ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। मारपीट होने लगी। फिर रात करीब 12 बजे 15 से अधिक लोग फावड़ा, चापड़ और अहलहे से लैस होकर राहुल के घर पहुंचे और हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने राहुल भरतिया को गोली मार दी। गोली कनपटी के ऊपर उसके सिर के दाहिनी तरफ लगी और वह गिर कर तड़पने लगा। दूल्हे को गोली मारे जाने के बाद घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान राहुल के भतीजे आदित्य को चापड़ और फावड़े लग गए। इससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस ने तड़प रहे राहुल को जीप से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक हुई हालत नाजुक बनी हुई है।18 फरवरी को राहुल ही शादी होने वाली थी। पुलिस ने बताया राहुल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हमलावर पड़ोस के ही थे।