फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Gorakhpur police arrest student accused of rape

रेप के आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर ले गई गोरखपुर पुलिस

Thu, 12 May 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 12 May 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल से बुधवार रात गोरखपुर पुलिस एक किशोरी को अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर रेप करने के मामले में वांछित बीए सेकेंड ईयर के छात्र तुलसी जायसवाल को पकड़ ले गई। कर्नलगंज पुलिस के साथ गोरखपुर पुलिस हॉस्टल में घुसी तो खलबली मच गई। पुलिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार क र गोरखपुर ले गई। आरोपी खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन


लगभग छह माह पहले एक नाबालिग किशोरी ने गोरखपुर के शाहपुर थाने में रेप मुकदमा दर्ज कराया था। कि शोरी का आरोप था कि आरोपी उसे भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री बनाने के बहाने अगवा कर इलाहाबाद ले गया। यहां बघाड़ा इलाके में एक कमरे में अगवा कर रखा गया और उसके साथ दुराचार किया गया। किसी तरह आरोपियों की चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। तब जाकर परिजन किशोरी को लेकर गोरखपुर के शाहपुर थाने पहुंचे। गोरखपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि रेप आरोपियों में एक आरोपी तुलसी जायसवाल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए सेकेंड का ईयर का छात्र है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर गिरफ्तार करने की योजना तैयार की। बुधवार को गोरखपुर के शाहपुर थाना प्रभारी आनंद शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम शहर आई। लोकल पुलिस अफसरों से संपर्क कर मदद मांगी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर समीर सिंह और शाहपुर एसओ आनंद शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में पीसीबी हॉस्टल में छापेमारी की तो खलबली मच गई। छात्र परेशान थे कि अचानक पुलिस ने हॉस्टल में छापा क्यों मारा...? लेकिन सटीक मुखबिरी के चलते पुलिस ने आरोपी छात्र तुलसी जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। एसओ शाहपुर आनंद शुक्ला ने बताया कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर एक किशोरी को अगवा कर रेप के मामले में तुलसी जायसवाल वांछित था। वह हॉस्टल में छिप कर रह रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम देर रात आरोपी को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed