{"_id":"5828c0654f1c1b6729b3c858","slug":"the-friend-was-in-revenge-finkwaya-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में सहेली ने फिंकवाया था तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में सहेली ने फिंकवाया था तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
युवती को खींचा, एसिड अटैक की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरिया में 5 नवंबर की शाम तीन बहनों राधा, रेखा और श्रेया पर तेजाब फें कने के आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पड़ोस की सहेली पिंकी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया। सहेली ने ही रंजिश में यह साजिश रची थी और दोस्त की मदद से इस घटना को अंजाम दिलवाया। पूछताछ में पिंकी ने बताया कि राधा की शादी उसी गांव में हुई, जहां उसकी ससुराल थी। वह इस बात से खुन्नस में थी। घटना के बाद पीड़िता के घरवालों ने पिंकी पर ही शक जताया था। बहरिया थाने में अज्ञात में मुकदमा लिखा गया था।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बहरिया तेजाब कांड की मास्टरमाइंड पिंकी, नफीस अहमद उर्फ जया, शहबाज निवासी राजेपुर बहरिया और रमाकांत यादव निवासी महपुरा बहरिया को पकड़ा गया है। घटना के बाद क्राइम ब्रांच और बहरिया पुलिस को वारदात के खुलासे में लगाया गया था। सर्विलांस और पूछताछ के बाद पीड़िता के घरवालों का शक सही निकला। पिंकी ही घटना की मास्टरमाइंड निकली। वारदात करने वाले बाइक सवार युवकों की तलाश में पुलिस लगी थी। शनिवार को इंटेलीजेंस विंग प्रभारी इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह, एसआई नागेश सिंह ने अपनी टीम के साथ बहरिया ब्लाक तिराहे के पास से घेरेबंदी कर पल्सर बाइक से जा रहे नफीस अहमद, शहबाज और रमाकांत यादव को दबोच लिया।
पूछताछ में नफीस ने बताया कि रामगढ़ कोठारी गांव के रामचंद्र मिश्र मार्शल गाड़ी चलवाते हैं। वह भी गाड़ी चलाता है। दोनों गाड़ियों की देखभाल नफीस करता था। रामचंद्र के घर आने-जाने के दौरान उसका पारिवारिक रिश्ता बन गया। रामचंद्र ने 2012 में बेटी पिंकी की शादी महेपुरा में की। 2014 में पिंकी ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया। मामला मीडिएशन में चल रहा है। रामचंद्र के पड़ोसी श्रीकांत मिश्र ने अपनी बेटी राधा की शादी भी महेपुरा गांव में तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर पिंकी और उसके घरवालों को बहुत बुरा लगा। 11जुलाई 2016 को राधा की शादी हो गई। शादी के दौरान भी पिंकी ने राधा से झगड़ा किया था। वह नहीं चाहती थी कि राधा की शादी वहां हो।