फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The death of the young woman in the burning hut , laws absconding

 झोपड़ी में जलकर युवती की मौत, ससुराल वाले फरार

Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
The death of the young woman in the burning hut , laws absconding
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
सरायममरेज के खानपुर गांव में शनिवार भोर एक विवाहिता संदिग्ध हालत में झुलसी पड़ी थी। ससुराल वाले नाजुक हालत में एसआरएन ले आए। इलाज के दौरान उसकी की मौत के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खानपुर का आशीष कुमार खेती करता है। दो साल पहले उसकी शादी हंडिया में बड़ोखर गांव की रीना (22) के साथ हुई थी। रीना और आशीष के तीन माह का एक बेटा भी है। शनिवार भोर में रीना ससुराल में घर के बाहर स्थित झोपड़ी में गंभीर हालत में जली पड़ी थी। विवाहिता के जलने की खबर पर भीड़ जुट गई। ससुराल वाले उसे लेकर एसआरएन अस्पताल आए, लेकिन अस्पताल में मौत के बाद शव लावारिस हाल में छोड़कर भाग निकले। मायके पक्ष वाले पहुंचे तो हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये न देने पर विवाहिता को जलाकर मार डाला गया। मृतका के दादा रामलखन की तहरीर पर सरायममरेज पुलिस मुकदमा लिखकर आरोपियों को तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed