{"_id":"53d09ace0bbf2d663bea802830d676ec","slug":"the-couple-lives-in-a-fire-while-cooking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" खाना बनाते वक्त लगी आग में दंपति की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते वक्त लगी आग में दंपति की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी (ब्यूरो)। रविवार सुबह नैनी के नोतिन गांव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर एक महिला जली और उसे बचाने की कोशिश में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नही बची। दंपति की मौत से हाहाकार मच गया।
औद्योगिक क्षेत्र के नीबी गांव की बेबी (26) का ब्याह करीब तीन साल पहले नैनी इलाके के नोतिन गांव में 30 वर्षीय प्रवेश भारतीय के साथ हुआ था। प्रवेश मजदूरी कर पत्नी के साथ गुजारा करता था। उनकी अभी कोई औलाद नहीं थी। रविवार सुबह बेबी खाना बना रही थी तभी आग का भभका उठा और उसके कपड़े जलने लगे। बेबी लपटों से घिरी तो चीख सुनकर पति प्रवेश आ गया। उसने बेबी को बचाने की कोशिश की तो खुद भी गंभीर रूप से झुलस गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बुरी तरह झुलसे बेबी और प्रवेश को उठाकर पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। नैनी थाने की पुलिस के साथ ही तमाम रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। मगर अस्पताल में बेबी और प्रवेश की सांस थम गई। शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए। पति-पत्नी की मौत से रिश्तेदारों में मातम छा गया।