फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The couple lives in a fire while cooking

खाना बनाते वक्त लगी आग में दंपति की गई जान

Mon, 26 Oct 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
The couple lives in a fire while cooking
नैनी (ब्यूरो)। रविवार सुबह नैनी के नोतिन गांव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर एक महिला जली और उसे बचाने की कोशिश में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नही बची। दंपति की मौत से हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के नीबी गांव की बेबी (26) का ब्याह करीब तीन साल पहले नैनी इलाके के नोतिन गांव में 30 वर्षीय प्रवेश भारतीय के साथ हुआ था। प्रवेश मजदूरी कर पत्नी के साथ गुजारा करता था। उनकी अभी कोई औलाद नहीं थी। रविवार सुबह बेबी खाना बना रही थी तभी आग का भभका उठा और उसके कपड़े जलने लगे। बेबी लपटों से घिरी तो चीख सुनकर पति प्रवेश आ गया। उसने बेबी को बचाने की कोशिश की तो खुद भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बुरी तरह झुलसे बेबी और प्रवेश को उठाकर पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। नैनी थाने की पुलिस के साथ ही तमाम रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। मगर अस्पताल में बेबी और प्रवेश की सांस थम गई। शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए। पति-पत्नी की मौत से रिश्तेदारों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed