{"_id":"5abe929f4f1c1bdd618b48fd","slug":"the-condition-of-the-situation-was-talking-about-the-situation-of-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनास्थल की हालत बयां कर रही थी दरिंदगी की दास्तान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटनास्थल की हालत बयां कर रही थी दरिंदगी की दास्तान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारागंज के बख्शीबांध पर शुक्रवार भोर में हुई घटना में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से दोनों युवकों को मौत के घाट उतारा। पुलिस की मानें तो मौके की हालत देखकर ऐसा लगता है कि जान गंवाने से पहले दोनों युवकों ने खुद को बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष किया होगा। उन्होंने भागने की भी कोशिश की लेकिन, वह नाकाम रहे।
आशंका है कि हत्यारों की संख्या दो से ज्यादा थी। दोनों युवकों के शव 50 मीटर की दूरी पर पाए गए। एक आशंका यह भी है कि हत्यारों ने दोनों को एक साथ मारने की प्लानिंग की होगी। हालांकि संघर्ष के दौरान दूसरे युवक ने भागने की कोशिश की। इसके बाद हत्यारों ने गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके गले पर गहरे वार के निशान मिले हैं। इसके अलावा बाएं पैर पर घुटने के पास भी चोट जैसा निशान मिला है। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं पता लगा सकी है कि हमला किस हथियार से किया गया। यह भी हो सकता है कि जलने की वजह से जख्म हुआ हो।
नाक से बहा था खून, गला कसने से जीभ आ गई थी बाहर
बख्शी बांध के पास पहले जिस युवक की लाश मिली, उसका रस्सी या जैसी किसी चीज से गला कसा गया था। पुलिस का मानना है कि दो से अधिक लोगों ने पूरी ताकत से उसका गला कसा। इसके गले पर कसने का निशान भी मिला है, जो काफी गहरा है।
विज्ञापन
एक बनियान, दूसरे ने पहन रखी थी टीशर्ट
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतकों का पहनावा देखकर उनके श्रमिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक युवक ने जहां बनियान पहन रखी थी वहीं दूसरा लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए था।