फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The brutal murder of a young man in Daranganj

दारागंज में युवक की नृशंस हत्या

Thu, 01 Mar 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Mar 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
The brutal murder of a young man in Daranganj
Murder
दारागंज में मंगलवार की रात एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके सिर पर वजनी चीज से प्रहार कर उसे मार डाला फिर शव जलाने का प्रयास किया। बुधवार की सुबह प्रयाग घाट स्टेशन के पास उसका शव मिला तो हड़कंप मच गया। शिनाख्त होने के बाद घर वालों को सूचित किया गया। घर वालों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक बहन के ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। वही शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन


दारागंज थाना क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क निवासी रितेश कुमार उर्फ रिक्की (26) पुत्र स्व. बब्बन मंगलवार की शाम घर वालों से कुछ देर में लौट आने की बात कहकर निकला था। वह नशे का आदी था और अक्सर देर रात घर पहुंचता था। इस कारण घर वालों ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार की सुबह दारागंज के प्रयाग घाट स्टेशन के पास रिक्की का शव मिला। आसपास की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। उसके पास से मिलने आईडी से उसकी पहचान हुई तो घर वालों को सूचना दी गई। रिक्की के सिर पर किसी वजनी चीज से प्रहार कर उसे मारा गया था। हत्या के बाद शव जलाने का भी प्रयास किया गया था। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जाकर फिंगर प्रिंट समेत अन्य सुबूत लिए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के कुछ दूर ही रिक्की की बाइक भी मिल गई।
विज्ञापन


सीओ दारागंज शिवराज सिंह ने बताया कि रिक्की के घरवालों ने किसी को नामजद नहीं किया है। रिक्की की बहन ने पड़ोस में ही लव मैरिज की थी। उसी के ससुराल वालों से रिक्की का विवाद चल रहा था। घर वालों ने उन्हीं पर शक जताया है। उनकी खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा पुलिस आशनाई का एंगल भी देख रही है। पता चला है कि वह एक बार जेल भी जा चुका है। वह मामला भी ढूंढा जा रहा है। रिक्की के मोबाइल काल डीटेल्स खंगाली जा रही है। कॉल डीटेल्स से भी कुछ जानकारी मिली है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्की के पिता बब्बन की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह पर मां शकुंतला को नगर निगम में नौकरी मिली थी। रिक्की भले ही 26 साल का हो गया था लेकिन मां की तनख्वाह से ही घर का खर्च चलता था। बुधवार को जब शकुंतला ने बेटा का शव देखा तो बेसुध हो गई। उसके आंसू नहीं रुक रहे थे।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के धोबीघाट के पास बुधवार को एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। युवक का शव बेल्ट से लटका हुआ था। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की गई है।  राजापुर के एएन मुखर्जी मार्ग पर रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज और धोबीघाट के बीच नाले से सटे चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल के पास सागरपेशा के कई परिवार रहते हैं। इसके बाद पूरा इलाका वीआईपी है। पास में ही हाईकोर्ट के एक जज का घर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 12 बजे तक घटना स्थल पर कोई भी लाश नहीं देखी गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में शव के पास से एक पर्स मिला। पर्स में रखे आधार कार्ड सहित कई अन्य कागजाताें से युवक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी पवन पासवान के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि उसके पास दिल्ली की एक कंपनी का कार्ड भी है, जिससे पता चल रहा है कि वह वहीं काम करता था। यहां कैसे आया, इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। बिहार के दरभंगा पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed